शामली जनपद में थाना बाबरी पुलिस और सर्विलांस टीम ने अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किया गया ट्रांसफार्मर का सामान, घटना में प्रयुक्त वाहन, तमंचा और चार चाकू बरामद किए।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि थाना बाबरी पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से सूचना के आधार पर मंगलवार रात को हाथी करौदा बिजलीघर के निकट से ट्रांसफार्मर और तार चोरी करने वाले गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की गई ट्रांसफार्मर की 12 कोयल, पांच किलोग्राम ट्रांसफार्मर की पत्ती, छह लीटर तेल ट्रांसफार्मर, ट्रांसफार्मर का लोहे का ढक्कन, केबल के टुकड़े और ट्रांसफार्मर खोलने के उपकरण बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोतीराम व सन्नी निवासी हरि सिंह कॉलोनी थाना किला पानीपत, सोनू व मोनू निवासी भैरखेड़ी थाना तीतरो जिला सहारनपुर, मोनू निवासी सोंटा रसुलपुर थाना थानाभवन और मुरसलीन निवासी मिमलाना रोड साबुद्दीनपुर मुजफ्फरनगर है।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव : मानदेय रुका तो यूपी के इस जिले में ऑपरेटर ने रोक दिया पूरे गांव का पानी, 15 दिन से बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि पूर्व में उन्होंने थाना भवन व आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से तार, कोयल, तेल व अन्य सामान चोरी करने की घटनाएं की। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर आदि जनपदों में उनके द्वारा इसी तरह की वारदातें की गई हैं। बरामद माल को वह बेचने के लिए लेकर जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, असदुद्दीन ओवैसी और अनुराग ठाकुर समेत आज मेरठ में प्रचार करेंगे दिग्गज नेता