फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नौकरी का झांसा देकर साढ़े तीन लाख की ठगी

Sun, 05 Jul 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। गांव चौसाना निवासी युवक ने रूस में नौकरी दिलाने और वर्क वीजा के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

चौसाना निवासी मनोज कुमार ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के वसीम ने उसे रूस में नौकरी दिलाने और वर्क वीजा पर भेजने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये ले लिए। उसे 15 नवंबर 2025 को वर्क वीजा के बजाय टूरिस्ट वीजा पर रूस भेज दिया गया। वहां केवल पांच दिन बाद 20 नवंबर 2025 को उसे वापस भारत भेज दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने धोखाधड़ी कर उसकी रकम हड़प ली। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के आदेश पर आरोपी के झिंझाना थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विवेचक राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें