फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पालिका में पांच करोड़ के विकास कार्यों के नहीं खुले ई-टेंडर

Sat, 06 Jun 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका परिषद शामली में विवादों में फंसे पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत के सड़क और डिवाइडर निर्माण कार्यों के ई-टेंडर शुक्रवार को नहीं खोले जा सके। ठेकेदारों ने ई-टेंडर की संशोधन सूचना में नियमों का पालन न करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत कर रखी है। टेंडर न खोलने का कारण अधिशासी अधिकारी के छुट्टी पर होना बताया गया। सोमवार को टेंडर खोले जाने की संभावना है।
विज्ञापन

नगरपालिका ने पिछले महीने 13 मई को सड़क और डिवाइडर के निर्माण के लिए पांच करोड़ 50 हजार 686 रुपये की अनुमानित लागत के ई-टेंडर निकाले थे। इसके दो दिन बाद 15 मई को अधिशासी अधिकारी की तरफ से ई-टेंडर की संशोधित सूचना जारी करते हुए नियम व शर्तें बढ़ाई गई।
निर्माण कंपनी के अधिकृत ठेकेदार संजीव शर्मा समेत कई ठेकेदारों ने ई टेंडर की संशोधित सूचना को नोटिस बोर्ड पर चस्पा न करने और सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन न कराने का आरोप लगाते हुए डीएम व पालिकाध्यक्ष से शिकायत कर टेंडरों को निरस्त करने की मांग की थी। पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने बताया कि अधिशासी अधिकारी विनोद सोलंकी के अवकाश पर होने के कारण ई टेंडर नहीं खोले गए। उनके छुट्टी से आने के बाद ई टेंडर नियमानुसार खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें