फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अचानक दो हिस्सों में बंटी ट्रेन, यात्रियों में मचा हड़कंप, शामली जिले में बड़ा हादसा होने से टला

Sat, 29 Apr 2023 07:57 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

UP News : पैसेंजर ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंट गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
शामली में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन हिंड रेलवे स्टेशन पर कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत रही कि डिब्बे पटरी से नहीं उतरे। जिससे बड़ा हादसा टल गया। करीब तीन घंटे बाद आठ डिब्बों को ही दिल्ली के लिए रवाना किया गया। बाकी डिब्बों को खाली कराकर हिंड स्टेशन पर ही रोक लिया गया। 

विज्ञापन


सहारनपुर से पैसेंजर ट्रेन 04402 का हिंड रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर 2.46 बजे था। यह ट्रेन 2.58 बजे हिंड पहुंची। यात्रियों के चढ़ने और उतरने के बाद जैसे ही ट्रेन दिल्ली की ओर रवाना हुई, झटके के साथ कपलिंग टूट गया। जिससे ट्रेन 8-8 डिब्बो के दो हिस्सों में बंट गई। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। 

हिंड रेलवे स्टेशन अधीक्षक गुड्डू ने रेलवे अफसरों को जानकारी दी। रेलवे के अफसरों के आने तक ट्रेन तीन घंटे से अधिक समय तक हिंड रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। दिल्ली-सहारनपुर की रेलवे की टीम ने शाम छह बजे के लगभग आठ डिब्बों को दिल्ली की ओर रवाना कराया। पैसेंजर ट्रेन के आठ डिब्बे हिंड रेलवे स्टेशन पर खड़े रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वारदात: तांत्रिक बाबा का कबूलनामा... लाखों में मिली थी पत्नी की सुपारी, पर हेड कांस्टेबल को ही मार डाला

दिल्ली से मुख्य लोको निरीक्षक और यातायात निरीक्षक ओमवीर सिंह हिंड रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरे मामले की जांच की।

यह भी पढ़ें: Meerut News: आरोप...बद्दो ने कब्जाई 200 करोड़ की संपत्ति, NRI महिला ने 16 साल बाद दी तहरीर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें