-जिले में छह केंद्रों पर हुई प्रवेश परीक्षा, 702 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय भैंसवाल में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 1748 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्रवेश परीक्षा जिले में बनाए गए छह केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा में 702 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस सरदार सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
जवाहर नवोदय विद्यालय भैंसवाल में कक्षा छह में 80 सीट हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए शनिवार को जिले में बनाए गए छह केंद्रों पर परीक्षा हुई। प्रवेश परीक्षा पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे दोपहर डेढ़ बजे तक ओएमआर शीट पर हुई। परीक्षा में 80 सवाल आए थे। परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी सुबह साढ़े 10 बजे से पहले ही पहुंंचना शुरू हो गए थे। केंद्र पर बच्चों की तलाशी लेने के बाद अंदर भेजा गया। सभी केंद्रों पर परीक्षा के लिए पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे। विद्यालय के प्राचार्य किरन प्रकाश ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 2450 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 1748 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। शामली में बनाए गए परीक्षा केंद्र आरके इंटर कॉलेज में कुल पंजीकृत 336 विद्यार्थियों में 257 ने परीक्षा दी। श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में 223 में 187 विद्यार्थी, डीएवी इंटर कॉलेज ऊन में 471 में 373, एलएलआरएम इंटर कॉलेज थानाभवन में 493 में 296, पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना में 480 में 363 और चंदनलाल नेशनल इंटर कॉलज कांधला में 447 में 278 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। डीआईओएस सरदार सिंह ने शामली के दोनोें केंद्रों का निरीक्षण करते हुए परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शंतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
-
ऊन में 471 ने दी परीक्षा
ऊन। डीएवी इंटर कॉलेज में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें कुल पंजीकृत 471 थे जिनमें से 373 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 98 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र का तहसीलदार सचिन कुमार वर्मा जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य किरण प्रकाश, प्रवक्ता एके सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी सीसीटीवी कैमरे चलते मिले, व्यवस्था भी दुरुस्त पाई गई। परीक्षा के दौरान हरविंदर सिंह, सेंट्रल लेवल ऑफिसर महेश चंद्र, अदनान, अजय अरोरा, कुलदीप मित्तल, अरविंद मलिक, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।