फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी निखिल गोली लगने से घायल

Thu, 27 Feb 2025 09:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में गुरुवार देर शाम पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन
घायल बदमाश को अस्पताल लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली के झिंझाना में ऊन रोड पर गुड़ फैक्ट्री के पास बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश सिकंदरपुर का निखिल उर्फ पहाड़ी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को ऊन सीएससी में भर्ती कराया। 

विज्ञापन

 
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि पुलिस और एसओजी को मुखबिर से सूचना मिली कि 25 हजार रुपये का इनामी निखिल किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में ऊन रोड पर खड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक को रुकवाने का प्रयास किया तो बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने के कारण बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि बदमाश बीती 19 फरवरी को झिंझाना में पीएनबी के पीछे किसान अक्षित को अपने दो अन्य साथियों के साथ मारने के लिए पहुंचा था। उस दिन बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर कस्बे में दहशत फैला दी थी।

मोहल्ले के लोगों को अपनी ओर आता देख बदमाश मौके से भाग खड़े हुए थे। फायरिंग के मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि 25 हजार के इनामी बदमाश थाने का हिस्ट्रीशीट है तथा इसके खिलाफ थाने में चोरी, लूट समेत विभिन्न 11 मामले दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें