शामली बन्तीखेडा निवासी हेड कास्टेबल जयवर्धन सिंह।
- फोटो : SHAMLI
बंतीखेड़ा के हेड कांस्टेबल गोल्ड मेडल से सम्मानित
बाबरी (शामली)। थानाक्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी यूपी पुलिस में तैनात हैड कांस्टेबल को गणतंत्र दिवस पर मेरठ पुलिस लाइन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। जिससे परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
बाबरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी जयवर्धन सिंह 1998 में यूपी पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुए थे। आठ वर्ष बाद विभाग द्वारा सराहनीय कार्य करने पर हैड कांस्टेबल के पद पर प्रोन्नत किया गया था। इसके साथ ही विभाग द्वारा उन्हें अपराध शाखा में नियुक्त करते हुए सर्विलांस की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। जयवर्धन ने कुछ ही समय मे सर्विलांस के माध्यम से कई घटनाओं के खुलासे में सराहनीय योगदान रहा। रविवार को मेरठ पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत ने हैड कांस्टेबल जयवर्धन को सिंह को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें मेरठ के नौचंदी थानाक्षेत्र में करीब एक माह पूर्व रतिराम अनिल कुमार ज्वैलर्स की दुकान में दिन दहाड़े हुई डकैती की का अनावरण करने और डकैती में गया पूरा माल बरामद कराने में सर्विलांस की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर दिया गया। हैडकांस्टेबल को मेरठ में गोल्ड मेडल से सम्मानित होने की सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। हैड कांस्टेबल के पिता डा. ब्रह्म सिंह ने कहा कि बेटे की मेहनत व लगन का ही परिणाम से ही सफलता मिली है।