फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nahid Hasan Update: मुश्किल में MLA नाहिद हसन, हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, अब 26 मई को होगी सुनवाई

Sat, 14 May 2022 08:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

सपा विधायक नाहिद हसन की मुश्किल कम नहीं हो रही है। हाईकोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। अब 26 मई को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन
सपा विधायक नाहिद हसन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब चार माह से जेल में बंद सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन की जमानत पर हाईकोर्ट में निर्णय नहीं हो सका। गैंगस्टर के मुकदमे में पुलिस ने सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन को 15 जनवरी 2022 को गिरफ्तार करके एमपीएमएलए कोर्ट में पेश किया था। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया था। 

विज्ञापन


कैराना स्थित एमपीएमएलए कोर्ट में नाहिद हसन की जमानत खारिज होने के बाद उनके अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। इसके अलावा नाहिद हसन के ऊपर अमानत में खयानत का मुकदमा भी दर्ज है। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दो भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे
विज्ञापन


पहले हाईकोर्ट में नाहिद हसन पर दर्ज अमानत में खयानत के मुकदमे में जमानत के लिए गुरुवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन गुरुवार को कोर्ट में शुक्रवार की तारीख लगा दी थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: बसपा नेता याकूब की शामत, परिवार की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही पुलिस, जल्द होगी ये बड़ी कार्रवाई

वहीं शुक्रवार को भी हाईकोर्ट में नाहिद हसन की जमानत पर कोई फैसला नहीं आया। जिस पर कोर्ट में अगली तारीख 26 मई लगाई गई है। जबकि गैंगस्टर के मुकदमे में जमानत पर सुनवाई के लिए अभी कोई भी तारीख नहीं लगाई गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें