फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में पीछे हटे ग्रामीण, लूटपाट करने आए थे बदमाश

Fri, 30 Dec 2022 12:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

Shamli News: बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान ग्रामीण दहशत में आकर पीछे हट गए। वहीं बदमाश आसानी से फरार हो गए। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में झिंझाना के वेदखेड़ी में सराफ के घर लूटपाट की वारदात के दौरान जाग होने पर बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग की। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पड़ोसियों का कहना है कि जिधर से भी आवाज आई, उधर ही बदमाशों ने फायर किए। इनका कहना है कि बदमाशों ने पांच राउंड से अधिक फायर किए। ग्रामीणों ने सड़क से कुछ खोके उठाकर पुलिस को सौंपे हैं।

विज्ञापन


बदमाशों की फायरिंग में सराफ शीतल सैनी के पड़ोसी डॉ. अजय घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। घटना के समय बदमाशों ने पड़ोसियों के गेट के बाहर से कुंडी लगा दी। जब गांव में शोर मचा तो कई पड़ोसी घर से बाहर निकल नहीं पाए। पीड़ितों के मुताबिक, तीन बदमाश घर से अंदर घुसे थे। ऐसा भी हो सकता है कि कुछ बदमाश घर के बाहर भी रहे हों।

यह भी पढ़ें: Saharanpur News: बुझ गया घर का इकलौता चिराग, बहनों का रो-रोकर बुरा हाल, मोहल्ले में पसरा मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार करीब रात एक बजे गेट फांद कर कुछ बदमाश उनके घर में घुस गए। बदमाशों ने बरामदे में सो रही शीतल की मां शांति की पिटाई करते हुए बाहर गाड़ी में बैठने को कहा। बाहर से आ रही आवाजों से उन्होंने बदमाशों को भांप लिया। दूसरे गेट से बाहर निकल कर शोर मचा दिया। जिसके चलते बदमाश अधिक लूटपाट नहीं कर पाए और सात हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। रात में ही मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान व सीओ कैराना अमरदीप मौर्य पहुंचे और छानबीन की। बृहस्पतिवार की सुबह एसपी अभिषेक झा और एएसपी ओपी सिंह ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की।

यह भी पढ़ें: खौफ के पल: डॉक्टर दंपती की चीख सुन दौड़े लोग, कार को 50 मीटर तक घसीटते ले गया ट्रैक, देखें तस्वीरें

एसपी अभिषेक झा ने बताया कि तीन बदमाशों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें