पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विशाल पुत्र मगनपाल निवासी नरेला उत्तर पश्चिमी दिल्ली व गौरव कुमार पुत्र मगन कुमार निवासी गांव पिंडोरा जहांगीरपुर थाना झिंझाना बताया। एसओ गढ़ी पुख्ता ने थाना आदर्श मंडी पर दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्रता, मारपीट करने और वर्दी फाड़ने की धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपियों में विशाल ने अपने को दिल्ली पुलिस में और गौरव ने बीएसएफ में होना बताया है, लेकिन अधिकारिक तौर पर कोई दस्तावेज नहीं दिखाया है। दोनों का चालान कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: मोहब्बत के तीन साल... चंद मिनटों में उजड़ गईं पति-पत्नी जिंदगी, गांव में मचा कोहराम, तस्वीरें
गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष और अपराध शाखा के निरीक्षक के साथ कार से जाते समय दो व्यक्तियों द्वारा अभद्रता करने की मामला जानकारी में आया है। आदर्श मंडी थाने पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
- अभिषेक, एसपी