फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी: जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, आगे की रणनीति को लेकर हुई चर्चा

Sat, 16 Apr 2022 10:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

आप ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को शामली पहुंचे आप जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन
शामली जनपद में आप जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान का जोरदार स्वागत हुआ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान शनिवार को पहली बार शामली जनपद में पहुंचे। जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आने वाले नगर निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


यूपी के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया था। जिले में भी तीनों सीटों पर पार्टी प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके थे। अब नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में सभी पार्टी जुट गई हैं। इसी के मद्देनजर अरविंद बालियान को पार्टी ने जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। 

यह भी पढ़ें: योगी के बुलडोजर से बड़ी कार्रवाई: सहारनपुर में भूमाफिया की 15 करोड़ की संपत्ति जब्त, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


उन्होंने शामली पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आगामी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग पंजाब की तर्ज पर अपनी पार्टी को आगे बढ़ाएंगे और यूपी में होने वाले नगर निकाय के चुनाव में पार्टी मजबूत होगी। हमने अपनी रणनीति पर अभी से काम करना शुरू कर दिया है। इस मौके पर बिजेंद्र मालिक, पूर्व जिला अध्यक्ष पहलवान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुठभेड़ की तस्वीरें: लाडले बेटे को देख छलक उठीं पिता की आंखें, नौ दिन पहले हुआ था जकी का अपहरण, घर में लौटीं ईद जैसी खुशियां

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें