फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली मिल का होगा विस्तारीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सरशादी लाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत मिल की पेराई क्षमता 80 हजार क्विंटल हो जाएगी। मिल में 22 मेगावाट पावर प्लांट और रस से शीरा बनाने वाला प्लांट लगाया जाएगा, जिसमें स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपर दोआब शुगर मिल के गेस्ट हाउस में एडीएम अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसानों की बैठक में अपर दोआब मिल की ओर से मिल का विस्तारीकरण की जानकारी देते हुए बताया कि चीनी मिल अगले साल 80 हजार क्विंटल पेराई क्षमता करेगी। इसके साथ ही अगले साल शामली में 2200 मेगावाट का पावर प्लांट और रस से शीरा बनाने वाला ओजन प्लांट स्थापित करेगी।
बैठक में मौजूद शामली गन्ना परिषद के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह ने मिल की चिमनी से निकलने वाली छाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि छाई से शहर के मिल के बराबर कालोनियों और मोहल्ले से प्रदूषण होता है। किसानों की ओर से कहा कि मिल की पेराई क्षमता बढ़ने से शहर में जाम को कंट्रोल करने की क्या व्यवस्था रहेगी। मिल के अफसरों ने बताया कि पावर और ओजन प्लांट चालू होने से मिल की छाई पर अकुंश लगेगा। शहर में जाम को रोकने के लिए शहर के बाहर गन्ना खरीद केेंद्र स्थपित किए जाएंगे। खरीद केंद्रों से ट्रकों द्वारा गन्ना मिल में लाया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू प्रतिनिधि की ओर से कुलदीप पंवार ने पावर और ओजन प्लांट में स्थानीय लोगों को रोजगार दिए जाने की मांग की है। मिल के अफसरों ने वरीयता के आधार पर ग्रामीणों को रोजगार दिए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शामली गन्ना समिति के चेयरमेन मनोज मालेंडी, रियाज अहमद, सजीव कसेरवा, गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक, सुधीर ताना, संदीप महरमपुर, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी, शामली मिल के यूनिट हेड आरबी खोखर, जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें