फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गन्ने के संकट से जूझ रही शामली मिल, 10 खरीद केंद्र बंद

Sun, 12 Apr 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। त्रिवेणी ग्रुप की अपर दोआब शुगर मिल गन्ने के संकट से जूझ रही है। मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र 2025-26 को 15 अप्रैल को बंद करने का प्रथम नोटिस जारी कर दिया है। गन्ने की कमी के चलते 28 में से 10 खरीद केंद्र बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बंद किए गए खरीद केंद्रों में कांधला, लांक प्रथम, खेड़ी पट्टी, गोहरपुर प्रथम, खेड़ी बैरागी, टपराना, जसाला प्रथम, जसाला तृतीय, मलकपुर और गुर्जरपुर शामिल हैं। 10 अप्रैल तक मिल 78 लाख 58 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है, लेकिन गन्ने की आवक लगातार घट रही है। मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) सतीश बालियान ने बताया कि 15 अप्रैल को बंदी का पहला नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही शेष 18 खरीद केंद्र भी अगले तीन दिनों में बंद कर दिए जाएंगे। सभी केंद्रों के लिए पर्ची इंडेंट जारी कर दी गई है और किसानों को पर्चियां उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें