इसके अलावा कुछ युवाओं ने आए दिन हो रहे पेपर लीक मामले को भी पूरे जोर-शोर से उठाया। इस दौरान एक लड़की यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा लीक के मामले में चर्चा करते हुए रो पड़ी। वहीं, इस मुद्दे पर बहस करते हुए कई छात्रों का दर्द सामने आया है। उन्होंने अमर उजाला के कैमरे पर अपनी बात को पूरी मजबूती के साथ रखा।
बता दें कि इस आयोजित कार्यक्रम में यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले पर छात्रों ने काफी देर तक बहस की। उनका कहना था कि किसी भी भर्ती में पेपर लीक नहीं होना चाहिए। क्योंकि छात्र कई-कई सालों से नौकरी की तैयारी करते हैं लेकिन, पेपर लीक होने पर उन्हें बहुत दुख होता है।
वहीं, चुनाव की चर्चा के दौरान कई लड़कियों ने कहा कि यूपी में योगी सरकार आने के बाद सुरक्षा बढ़ी है। उन्होंने सुरक्षा को लेकर खुलकर अपनी बात को रखा है। उन्होंने कहा कि जिले में पहले से हालात ठीक हुए हैं।
हालांकि, आखिर में कुछ लड़कियों ने योगी सरकार की इतनी तारीफ की कि ऐसा लग रहा था कि जैसे वे भाजपा की प्रचारक हों। इस आयोजित कार्यक्रम में सभी ने अपने-अपने विचार खुल रखे हैं।