शामली जनपद के कांधला में शुक्रवार देर रात्रि गांव सुना में तेंदुआ के देखे जाने से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। कुछ देर में ही सैकड़ो ग्रामीण मौके पर जमा हो गए । सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर तेंदुआ को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तेंदुए देखे जाने से ग्रामीणों में भय व्याप्त था । गांव भनेड़ा, कनियान,भारसी, जसाला, सहित कई गांव में तेंदुए देखे जाने की शिकायत वन विभाग को ग्रामीणों ने की थी ,लेकिन काफी प्रयास के बाद भी तेंदुए को वन विभाग की टीम नहीं पकड़ पाई थी, जिसको लेकर किसान अपने खेतों में समूह बनाकर जा रहे थे।