फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: वन विभाग के पिंजरे में फंसा तेंदुआ, कई दिन से क्षेत्र में घूम रहा था, दहशत में थे ग्रामीण

Sat, 27 Jan 2024 12:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में पिंजरे में तेंदुआ फंसने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि पिछले तीन माह से 25 से अधिक गांव में तेंदुए देखे जा चुके हैं। इससे ग्रामीण और किसानों में दहशत बनी हुई है। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच रही है।
विज्ञापन
शामली में तेंदुआ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कांधला में शुक्रवार देर रात्रि गांव सुना में तेंदुआ के देखे जाने से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।  कुछ देर में ही सैकड़ो ग्रामीण मौके पर जमा हो गए । सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर तेंदुआ को पकड़ लिया।  इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तेंदुए देखे जाने से ग्रामीणों में भय व्याप्त था । गांव भनेड़ा, कनियान,भारसी,  जसाला, सहित कई गांव में तेंदुए देखे जाने की शिकायत वन विभाग को ग्रामीणों ने की थी ,लेकिन काफी प्रयास के बाद भी तेंदुए को वन विभाग की टीम नहीं पकड़ पाई थी, जिसको लेकर किसान अपने खेतों में समूह बनाकर जा रहे थे।

विज्ञापन

शुक्रवार देर रात प्राइवेट हॉस्पिटल से गांव सुना निवासी साहूल मलिक रात करीब 11:00 बजे अपने घर की ओर जा रहा था । जब वह कांधला बुढ़ाना मार्ग से गांव की और कुछ दूरी पर चला तो सामने देखा कि तेंदुआ पास के ईख के खेत में तार में उलझा हुआ है और वह बाहर निकलने का प्रयास कर रहा है।  

मामले की सूचना ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग को दी गई।  कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ो लोग जमा हो गए   मेरठ से वन विभाग व शामली वन विभाग की टीम ने काफी प्रयास के बाद सुबह करीब 4:00 तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया।  

पिंजरे में कैद होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। दरोगा समंदर लाल ने बताया कि ग्रामीणों ने देर रात्रि तेंदुए होने की शिकायत की थी मौके पर पहुंचकर टीम ने उसे पकड़ लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें