फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: हाईवे पर मिला तेंदुए का शव, नर होता तो खतरा कम था, मगर मादा है तो डरना बनता है, मगर क्यों?

Wed, 30 Oct 2024 09:39 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

तेंदुए की मौत हादसे में हुई या किसी ने मारा, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हाईवे पर मिला मादा तेंदुए का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर एक तेंदुए का शव बरामद हुआ है। तेंदुए की मौत हादसे में हुई या मारा गया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 

मामला शामली जनपद की आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे  पर राजघराना मैरिज होम के पास का है। यहां बुधवार सुबह करीब पांच बजे एक तेंदुए का शव सड़क किनारे से बरामद हुआ। है। बरामद शव मादा तेंदुए का है।

वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि नर तेंदुआ तो घूमते हुए दूसरे स्थान पर अकेला चला जाता है, मगर मादा तेंदुए अकेला नहीं चलती है, वो हमेशा अपने परिवार के साथ झुड में चलती है। अगर तेंदुआ जनपद के क्षेत्र में घूम रहा है तो स्थानीय लोगों की भी जान को खतरा है। जनपद में पहले भी तीन तेंदुए देखे जा चुके हैं। कैराना क्षेत्र में तो एक मासूम बच्चे की मौत भी हुई थी और अन्य गांवों में कई लोग घायल भी हुए थे। 
विज्ञापन

वहीं अब तेंदुए का शव बरामद हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और सदर एसडीएम मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि किसी ने भी तेंदुए की मौत कैसे हुई, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। लोगों की मानें तो तेंदुए की मौत सड़क पार करते समय किसी वाहन की टक्कर से हुई है। एसडीएम हामिद हुसैन ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण की जानकारी हो सकेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें