फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud: फर्जी IRS ने धोखे से की शादी, इज्जत के लिए रिश्ता बचाती रही लेडी सिंघम, ऐसे चर्चित रही थीं CO श्रेष्ठा

Mon, 12 Feb 2024 04:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

ठगी का शिकार होने पर आप पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचते हैं लेकिन यूपी में पुलिस खुद ही ठगी और फर्जीवाड़े का शिकार हो रही है। ताजा मामला शामली का है जहां लेडी सिंघम कही जाने वाले सीओ श्रेष्ठा ठाकुर शादी के फ्रॉड में फंस गईं। पढ़ें-क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
श्रेष्ठा ठाकुर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में तैनात सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर ने गाजियाबाद के कौशांबी थाने पर धोखाधड़ी समेत गई गंभीर आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसके पति ने आईआरएस अफसर बताकर धोखे से शादी की।

विज्ञापन


तीन साल पहले तलाक होने के बाद भी उनके नाम का इस्तेमाल कर गलत कार्य कर रहा है। कौशांबी थाने पर पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं आरोपी पति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।  बता दें कि श्रेष्ठा ठाकुर भाजपा नेताओं से पंगा लेकर सुर्खियों में आईं थीं। इसके बाद से उन्हें लेडी सिंघम कहा जाने लगा था। अपनी ड्यूटी के दौरान वह अपने रौबदार अंदाज और सख्त मिजाज़ के लिए जानी जाती हैं।

श्रेष्ठा ठाकुर - फोटो : Amar Ujala
मेट्रिमॉनियल साइट के माध्यम से हुआ था रिश्ता
श्रेष्ठा की तरफ से आठ फरवरी को थाना कौशांबी पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका विवाह वर्ष 2018 में रोहित राज निवासी अमराई नवादा विहार हाल निवासी कौशांबी गाजियाबाद के साथ हुई थी। रोहित का परिचय उनके परिवार से मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से हुआ, जिसमें रोहित राज ने खुद को 2008 बैच का आईआरएस अधिकारी डिप्टी कमिश्नर रांची में तैनात होना बताया।

विवाह के कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उनका पति कोई आईआरएस अधिकारी नहीं है, इसके बाद भी उसने वैवाहिक संबंध खराब नहीं किए। उसने रोहित व उसके परिवार की सभी आर्थिक मांगों को पूरा किया और 2018 में स्वयं की सैलरी पर लोन लेते हुए रोहित के कहने पर उसके पिता के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए। 

श्रेष्ठा ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
फर्जी IRS पति ने 15 लाख का लगाया चूना
इसके बाद भी रोहित के व्यवहार में बदलाव नहीं आया और वह बहुत से लोगों को पुलिस के पद एवं नाम से गुमराह करके व लोगों को धोखा देकर उनसे मोटी रकम वसूलता रहा। 

इसके बाद भी रोहित उसके परिवार के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ मारपीट करने के साथ ही उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इतना ही नहीं रोहित ने अपने पिता व भाई संजीत सिंह को अपने साथ मिलाकर लखनऊ में प्लॉट खरीदने के लिए उनके अकाउंट से फर्जी साइन करके 15 लाख रुपये अपने अकाउंट में डाल लिए।

श्रेष्ठा ठाकुर - फोटो : Amar Ujala
तीन वर्ष पहले दोनों का हुआ तलाक, अब दे रहा था धमकी
उनके बैंक अकाउंट से लेकर एटीएम कार्ड चोरी करके अपना नंबर व ईमेल आईडी डालकर उसका गलत तरीके से इस्तेमाल करने लगा। साथ ही उनके नाम का दुरुपयोग करते हुए लोगों को झांसे में लेने लगा। इन सब बातों से तंग आकर उसने तीन साल पहले रोहित राज से तलाक लिया। इसके बाद भी रोहित राज ने उनके नाम व पद का गलत तरीके से इस्तेमाल किया।

उसने हाल में 6 फरवरी को गोंडा के रहने वाले अभय सिंह नामक व्यक्ति से धमकी दिलाई थी जिसमें कहा गया था कि तुम्हें सफारी से घसीट कर जान से मार देंगे, ये सब देखते हुए श्रेष्ठा ने अपनी एफआईआर में ये जिक्र किया है कि रोहित राज से उनकी जान को खतरा है।
विज्ञापन

श्रेष्ठा ठाकुर - फोटो : Amar Ujala
आरोप है कि आरोपियों ने बेटे के नाम की भी फर्जी फेसबुक आईडी बनाई हुई है। श्रेष्ठा की तरफ से कौशांबाी थाने पर रोहित राज, उसके पिता वकील शरण सिंह व भाई संजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इन आरोपों में दर्ज हुई रिपोर्ट
श्रेष्ठा की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट में झूठ बोलकर रोहित राज को डिप्टी कमिश्नर बताकर शादी करा लेना,, समय समय पर आर्थिक लाभ प्राप्त करना व प्रताड़ित करना व पुलिस के पद एवं नाम से गुमराह कर लोगों को धोखा देकर रकम वसूलना तथा प्लाट खरीदने के लिए जमा किए गए 15 लाख रुपयों को फर्जी हस्ताक्षर करके अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लेना, एटीएम कार्ड को अपना नंबर व ईमेल आईडी बनाकर इस्तेमाल करना व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना आदि आरोपों में रिपोर्ट दर्ज हुई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें