जानकारी मिलते ही परिजन 13 नवंबर की शाम तक गुजरात पहुंचे और सौरभ को साथ लेकर शुक्रवार शाम अपने गांव लौटे। गांव पहुंचने के कुछ समय बाद ही सौरभ की मृत्यु हो गई।
परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस परिजनों के आरोप और घटनास्थल की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
सौरभ अपने पीछे पत्नी, तीन साल की बेटी और दो माह के बेटे को छोड़ गया है। परिवार में गहरा शोक है और गांव में भी घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।