रात में घर से लापता हुआ था युवक
परिजनों के अनुसार गोविंद सोमवार रात घर से चंद कदमों की दूरी पर घेर (पशुओं का अहाता) में सो रहा था। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो वह वहां नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।
कुछ देर बाद गांव के जंगल में स्थित एक नलकूप के कुएं में शव मिलने की सूचना मिली। शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें: Shamli: क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर 14.20 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी
रंजिश की जानकारी नहीं, पुलिस कर रही जांच
मृतक के चाचा अंकित कुमार ने बताया कि गोविंद का किसी से कोई विवाद या रंजिश होने की जानकारी परिवार को नहीं है। वह इस्सोपुर स्थित केएस डिग्री कॉलेज में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का छात्र था और पढ़ाई कर रहा था।
जिले के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।