फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: विद्युत तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार; 22 बंडल तार और दो पिकअप बरामद

Thu, 10 Sep 2026 03:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली की बाबरी पुलिस ने विद्युत तार और ट्यूबवेल-नलकूप का सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। 22 बंडल तार, दो केबल, दो पिकअप और चोरी का सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में बाबरी थाना पुलिस ने ट्यूबवेल-नलकूप और विद्युत पोल से तार व अन्य सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 बंडल बिजली के तार, दो ट्यूबवेल केबल, चोरी में इस्तेमाल उपकरण, दो टाटा पिकअप और चोरी का सामान बेचकर मिले 1,200 रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


बाबरी क्षेत्र में छह चोरी की घटनाओं का खुलासा
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी बाबरी क्षेत्र में छह चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक गिरोह ने 17 जुलाई को कंजरहेड़ी, 24 जुलाई को हाथी करौदा, 19 अगस्त को बंतीखेड़ा और एक सितंबर को हाथी करौदा के जंगल में विद्युत पोल से तार चोरी किए थे।

छह सितंबर को फतेहपुर और बंतीखेड़ा में ट्यूबवेल-नलकूप से सामान चोरी करने की घटना भी सामने आई। इसके अलावा पांच-छह सितंबर की रात कुरमाली और हाम करौदा के जंगल से विद्युत तार और अन्य सामान चोरी किया गया था।

विज्ञापन

चेकिंग के दौरान तीनों आरोपी पकड़े
घटनाओं के खुलासे के लिए एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई थी। बुधवार रात चेकिंग के दौरान हाथी करौदा से खानपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम पुत्र तनवीर निवासी मोहल्ला शिवाजी/राजपूत मोहल्ला गोंडा, थाना जाफराबाद, नई दिल्ली, साजिद पुत्र जमील अहमद निवासी खाईखेड़ा, थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर और अब्दुल आहद पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी गली नंबर-24, मोहल्ला धर्मपुरी, थाना उस्मानपुर, नई दिल्ली के रूप में हुई है।

कबाड़ियों को बेचते थे चोरी का सामान
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ट्यूबवेल से केबल और कटआउट तथा विद्युत पोल से तार काटकर चोरी करते थे। इसके बाद चोरी का सामान चलते-फिरते कबाड़ियों को बेच देते थे।

आरोपियों ने आठ-नौ दिन पहले हाथी करौदा के जंगल और चार-पांच दिन पहले कुरमाली के जंगल से विद्युत तार चोरी करने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा कंजरहेड़ी से करीब दो माह पहले और बंतीखेड़ा से करीब तीन दिन पहले ट्यूबवेल का केबल और कटआउट चोरी करने की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

कैड़ी और हाथी करौदा से भी चोरी का दावा
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने करीब एक माह पहले कैड़ी और करीब दो माह पहले हाथी करौदा के जंगल से ट्यूबवेल-नलकूप के केबल और कटआउट चोरी करने की बात भी पूछताछ में बताई है।

वारदात में पिकअप का करते थे इस्तेमाल
पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य चोरी की वारदातों में दोनों टाटा पिकअप का इस्तेमाल करते थे। चोरी किए गए तार, केबल और अन्य सामान को इन वाहनों से ले जाया जाता था। बाद में सामान बेचकर आरोपी आर्थिक लाभ कमाते थे।

यह सामान हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से टाटा पिकअप संख्या डीएल 1 एल ए 2565 और डीएल 1 एलए 69931, 22 बंडल बिजली के तार, दो ट्यूबवेल केबल, तीन नीले कटर, एक हथौड़ी, पांच वाइब्रेशन डैम्पर, दो सस्पेंशन क्लैंप, दो कटआउट और चोरी का सामान बेचकर मिले 1,200 रुपये बरामद किए हैं।

छह मुकदमे दर्ज, दूसरे राज्यों में भी खंगाला जा रहा इतिहास
पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ बाबरी थाने में चोरी और अन्य धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी दूसरे जनपदों और राज्यों से भी जुटा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें