एसपी ने खुद की गवाहों के बयानों की निगरानी
8 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना आकर पीएसी कैंप सहित 114 परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री पलायन के बाद लौटे व्यापारियों के घर भी पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने की बात कही थी।
सीएम के कैराना आने के चार दिन बाद ही फुरकान अपनी जमानत तुड़वा कर जेल चला गया था। जिसके बाद से एसपी सुकीर्ति माधव ने खुद मुकदमे में गवाहों के बयान दर्ज कराने के लिए निगरानी की। बृहस्पतिवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि निगरानी सेल और न्यायपालिका व पुलिस के बीच समन्वय बनाते हुए समय पर तेजी के साथ गवाही कराई गई।
एनडीपीएस के मुकदमे में फुरकान को 10 साल की सजा व एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। फुरकान पर 16 अगस्त 2014 को व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष विनोद सिंघल की रंगदारी नहीं देने के कारण हत्या के मुकदमे सहित हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, जानलेवा हमले आदि के 23 अन्य मुकदमे दर्ज हैं।