गांव पंजोखरा में खादी ग्राम उद्योग चौधरी चरण सिंह बहुउद्योगीय केंद्र में महाराष्ट्र प्रदेश के गांव उवुलोये जनपद दुर्ग,थाना मालवन निवासी सुनील सिरंवाडकर उम्र 52 वर्ष पुत्र दाताराम सहदेव लिपिक के पद पर तैनात था।
देर शाम जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो कर्मचारियों के द्वारा कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो लिपिक का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। अन्य कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक पविंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कर्मचारी की मौत की जानकारी प्राप्त करने के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि खादी ग्राम उद्योग प्रशिक्षण केंद्र में एक कर्मचारी की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से सैंपल लेकर लैब के लिए भेज दिए हैं।पीएम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।