बुधवार को पांच दिवसीय दंगल के दूसरे दिन शामली, बागपत, सहारनपुर और हरियाणा के पानीपत के पहलवानों के बीच कई मुकाबले हुए, जिसमें पहलवान प्रधान जलालाबाद व गय्यूर पानीपत के मध्य हुआ मुकाबला सबसे रोमांचक रहा। हालांकि, दोनों बराबरी रहे।
विज्ञापन
चौसाना में पांच दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। जिसमें शामली और हरियाणा के पानीपत के पहलवान अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। दंगल के दूसरे दिन प्रथम कुश्ती जावेद केरटू व सत्यम गढ़ी के बीच हुई। जिसका निर्णय बराबरी पर रहा।
इसके बाद चौसाना के रहमान और सहारनपुर के शोएब , चौसाना के कुर्बान, केरटू के तासिम,पानीपत के नदीम और मुंडेट के काली पहलवान, लुहारी के अजहर और भूरा के जावेद, कैराना के नसीम और बागपत के प्रवीण के बीच हुए मुकाबले बराबरी पर रहे।
विज्ञापन
गढ़ी के निखिल और भूरा के रोहित के बीच कुश्ती हुई, जिसमें निखिल पहलवान विजय रहे। पानीपत के समीर और गढ़ी के निखिल की कुश्ती में समीर विजय रहे। विजेताओं और बराबरी पर रहने वाले पहलवानों को सम्मानित भी किया गया।