फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: यमुना में बहता मिला मानव कंकाल, हत्या करके फेंकने की आशंका, पुलिस ने बताई ये बात

Tue, 14 Jul 2026 09:37 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

कैराना में मंडावर गांव के सामने पानीपत की ओर से यमुना में कंकाल बहता हुआ आया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
यमुना नदी किनारे खड़े पुलिसकर्मी व लोग। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना नदी में मंडावर गांव के सामने हरियाणा के पानीपत की ओर एक मानव कंकाल बहता हुआ मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरने के बाद कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम कंकाल यमुना नदी की धारा में बहता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह कंकाल काफी दूर से बहकर यहां तक पहुंचा है। आशंका जताई है कि संभवतः किसी व्यक्ति की हत्या के बाद उसके शव को नदी में फेंक दिया गया हो, उसके बाद नदी के जीवों ने शव को खा लिया होगा। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुमित ने बताया कि मंडावर के सामने यमुना किनारे मानव कंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। कंकाल का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस कंकाल की पहचान कराने और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। आसपास के जिलों से लापता हुए लोगों के बारे में भी पड़ताल की जा रही है। 

ये भी देखें...
Baghpat: लहराता हुआ आया टेंपो वाला और छात्रा को खींचकर ले गया, पीछा करके बचाने आए बाप-बेटे पर चाकू से हमला

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें