फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: हिंसा से जूझ रहे नेपाल से लाई जा रही 12 लाख की अफीम समेत चार गिरफ्तार, जानें कहां होनी थी सप्लाई

Mon, 15 Sep 2025 09:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

लग्जरी कार सवार अंतर्राज्यीय चार तस्करों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा लिया। इनके पास से 1200 ग्राम अफीम बरामद हुई। ये लोग इसे पंजाब सप्लाई करने ले जा रहे थे। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए चार में से तीन आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झिंझाना थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान लग्जरी कार सवार अंतर्राज्यीय चार मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने बरामद अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये बताई है। पुलिस का कहना है कि अफीम को नेपाल से तस्करी कर शामली के रास्ते पंजाब ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

 

एसपी एनपी सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत रविवार रात को झिंझाना थाना पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर पर बिडौली चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान कार सवार चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई है। 
 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम गुरनेब, अंग्रेज, गुरप्रीत निवासी दाराभोजी थाना तिकुनिया जनपद लखीमपुर खीरी और नरवेल सिंह निवासी खेरटिया थाना तिकुनिया जनपद लखीमपुर खीरी है। तस्करी में प्रयुक्त कार को कब्जे में लिया गया है।
 

एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अफीम को नेपाल से लखनऊ निवासी ब्रजेश लाता है। ब्रजेश से अफीम लेकर वे पंजाब में सप्लाई करने का धंधा कर रहे थे। शामली होकर पंजाब जाते समय पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन

एसपी का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध अभी पूर्व में दर्ज मुकदमों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। तस्करी के धंधे में कई अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है। आरोपियों के किन लोगों से संपर्क हैं और पंजाब में किसे और कहां सप्लाई की जानी थी, इसकी जांच की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें