सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
फायरिंग की पूरी घटना सरवर के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें आरोपी साफ दिखाई दे रहे हैं।
पुरानी रंजिश का आरोप
पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस वारदात के पीछे गांव के ही आरिफ उर्फ पिस्टल उर्फ इनाम की भूमिका है, जिससे उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। सरवर ने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
पांच दिन पहले भी लग चुकी है गोली
गौरतलब है कि बीते 31 दिसंबर को भी सरवर पर उस समय फायरिंग की गई थी, जब वह कार में सवार होकर अपने साथियों के साथ घर लौट रहा था। उस घटना में उसके हाथ में गोली लगी थी। पुलिस ने उस मामले में एक आरोपी को जेल भेजा था।
पुलिस का दावा, जल्द गिरफ्तारी
पुलिस का कहना है कि ताजा घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।