शामली शुगर मिल के बाॅयलर हाउस में चल रहा किसानों का धरना गुरुवार को नए सत्र में 14 दिन में गन्ना भुगतान, चार से पांच दिन में थोड़ा थोड़ा कर पुराना बकाया भुगतान और मिल की आमदनी किसानों पर खर्च करने की बात तय होने के बाद 95वें दिन समाप्त हो गया।
उत्तर प्रदेश के शामली में सम्पूर्ण बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर शामली शुगर मिल के बाॅयलर हाउस में चल रहा किसानों का धरना गुरुवार को 95वें दिन समाप्त कर दिया गया। मिल प्रशासन, शुगर मिल के अधिकारियों से वार्ता के बाद धरने को खत्म करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
मिल अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि नए सत्र में किसानों को जहां 14 दिन में गन्ना भु़गतान दिया जाएगा। वहीं, चार से चार दिन में थोड़ा-थोड़ा कर पुराना बकाया भुगतान दिया जागा और मिल की जो भी आमदनी होगी, वह किसानों के बकाया अदा करने पर ही खर्च की जाएगी।
किसानों ने कहा कि किसान ओर मिल हित को देखते हुए धरने को समाप्त किया गया है। यदि मिल प्रशासन अपनी बात पर अड़िग नहीं रहता है तो फिर से किसान आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। एडीएम संतोष कुमार का कहना है कि नए सत्र का भुगतान 14 दिन के अंदर करने की बात तय की गई। धरना समाप्त करा दिया गया है।