फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: दवा विक्रेता की चाकू से गोदकर हत्या, बिलखती रहीं चार बहनें और पत्नी, छह माह पहले हुई थी शादी

Thu, 30 Oct 2025 06:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

खेड़ा भाऊ गांव के निकट मनीष का शव पड़ा मिला। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां मृत घोषित किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
मनीष की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव खेड़ा भाऊ निवासी पेस्टीसाइड (दवा) विक्रेता मनीष की खेड़ा भाऊ मार्ग पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शव खेड़ा भाऊ गांव के पास खेत किनारे पड़ा मिला। एसपी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

 

ऊन क्षेत्र के गांव खेड़ा भाऊ निवासी मनीष (28) एक कंपनी में पेस्टीसाइड बेचने का काम करता था। बृहस्पतिवार दोपहर गांव से कस्बा ऊन में आया हुआ था। दोपहर बाहर वह खेड़ा भाऊ गांव के पास पड़ा मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और ऊन सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। 
 

उसके शरीर पर दो जगह चाकू से गोदने के निशान हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, सीओ कैराना श्यामवीर सिंह, थाना अध्यक्ष झिंझाना मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम व सर्विलांस टीम ने भी जांच की। परिजनों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति गांव में उसके बारे में पूछताछ करने आए थे। कुछ देर ही उसका शव पड़ा होने की सूचना मिल गई।  

विज्ञापन

चार बहनों का इकलौता भाई था मनीष
मनीष की तीन बड़ी बहनें, एक छोटी बहन और माता-पिता हैं। मनीष की लगभग छह माह पूर्व ही शादी हुई थी। प्रकरण में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है

ये भी देखें...
डॉक्टर ने खोला मुठभेड़ का सच: 'मुल्जिम को 20 गोली मारकर लाते हैं, लिखवाते हैं बस एक', देखें वीडियो    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें