फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: सीएमओ कार्यालय का बाबू 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 30 Oct 2025 12:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में सीएमओ कार्यालय के बाबू राकेश कुमार को एंटी करप्शन सहारनपुर टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि मृतक कर्मचारी के प्रमाण पत्र सत्यापन के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

विज्ञापन
आरोपी बाबू रिश्वत लेते पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का खेल एक बार फिर उजागर हुआ है। सीएमओ कार्यालय में तैनात स्टोर कीपर राकेश कुमार को एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। राकेश कुमार के खिलाफ यह कार्रवाई शिकायतकर्ता झिंझाना रोड निवासी आशीष कुमार की शिकायत पर हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आशीष कुमार के दादा राजस्व विभाग में कार्यरत थे। निधन के बाद उनकी सेवा संबंधित प्रक्रिया और मृत्यु प्रमाण पत्र सत्यापन कराने के लिए राकेश कुमार ने कथित रूप से 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इससे परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की। शिकायत की पुष्टि के लिए टीम ने पूरी ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 30 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को तय स्थान पर रिश्वत की रकम जैसे ही राकेश कुमार ने ली, एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसे आदर्श मंडी थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। टीम अब उसकी भूमिका, नेटवर्क और स्वास्थ्य विभाग में संभावित अन्य लेन-देन से जुड़े लोगों की जानकारी खंगाल रही है।

लखनऊ निवासी राकेश कुमार की स्टोर कीपर के पद पर मूल तैनाती है, लेकिन वह चिकित्सा प्रतिपूर्ति और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाने जैसे कार्यों पर भी प्रभाव रखता था, जिसके जरिए वह लोगों से सुविधा शुल्क की मांग करता था। घटना के बाद सीएमओ कार्यालय में हलचल और कर्मचारियों में चर्चा तेज हो गई है।

जांच के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें