फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा मामला: मोहल्ले के कुत्ते की हुई माैत तो ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार, तेरहवीं, हवन और भोज भी कराया

Thu, 24 Oct 2024 01:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

Shamli News: उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में मोहल्ले में 12 साल से रह रहे कुत्ते की माैत के बाद न सिर्फ उसका अंतिम संस्कार किया बल्कि उसकी तेहरवीं, हवन और भोज का भी आयोजन किया।
विज्ञापन
कुत्ते की तेरहवीं करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में माजरा रोड नई बस्ती में लोगों ने कुत्ते की तेरहवीं मनाई। यह कुत्ता 12 साल से मोहल्ले में रह रहा था और लोग उसे लल्लू के नाम से पुकारते थे। कुत्ते की तीन दिन पहले मौत हो गई थी।

विज्ञापन


जन्म के बाद से ही उेसी नस्ल का कुत्ता मोहल्ले में ही रहता था। वह सभी के घर पर आता जाता था और गली में चुपचाप बैठा रहता था। मोहल्लेवासियों का कहना है कि उसने कभी किसी को काटा नहीं था। सभी लोग उसे दुलार करते थे और सभी उसे खाना खिलाते थे।

यह भी पढ़ें: भाज्जू कट को लेकर महापंचायत: BKU अध्यक्ष बोले- किसानों की छाती पर हाईवे चलेगा; हम देखते रहें, ये न होने देंगे

लल्लू की देखभाल भी करते थे ग्रामीण, बीमारी से हुई माैत

विज्ञापन

जब कभी गांव वाले लल्लू को उदास देखते थे तो उसकी देखभाल भी करते थे। तीन दिन पहले बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई। लोगों ने उसके शव का अंतिम संस्कार किया। बुधवार को उसकी तेरहवीं विधि विधान के साथ की गई। इस दौरान हवन का आयोजन किया गया और भोज की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें