फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: छह लाख की डिमांड, 1.60 लाख रुपये हुए तय, रिश्वत लेते हुए पकड़े गए एआईजी निबंधन; शासन ने किया सस्पेंड

Sun, 28 Dec 2025 12:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

सहायक महानिरीक्षक निबंधन रविंद्र मेहता और लिपिक अश्वनी कुमार को एंटी करप्शन टीम ने एक लाख की रिश्वत लेते पकड़ा था। अब उन्हें निलंबित कर दिया गया है। दोनों आरोपी अभी जेल में ही हैं। 
विज्ञापन
आरोपी एआईजी रविंद्र मेहता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्वतखोरी के मामले में जेल भेजे गए उप निबंधन के एआईजी रविंद्र मेहता को शासन ने निलंबित कर दिया है। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। उन्हें निलंबन अवधि में कार्यालय महानिरीक्षक निबंधन, मुख्यालय प्रयागराज से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

बीती नौ दिसंबर को सहायक महानिरीक्षक निबंधन रविंद्र मेहता और उनके कार्यालय के एक लिपिक अश्वनी कुमार को एंटी करप्शन टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। मुंडेटकलां के महेश कुमार व उनके भतीजे वरदान की ऊन तहसील के गांव हथछौया में 26 बीघा भूमि दाखिल-खारिज कराने के बाद भी एआईजी रविंद्र मेहता ने जमीन को आबादी में बताते हुए स्टांप फीस में हेराफेरी का आरोप लगाकर नोटिस जारी किया था।
 
विज्ञापन

आरोप था कि इसकी एवज में उनसे छह लाख रुपये की मांग की जा रही थी, जो बाद में घटते-घटते एक लाख 60 हजार रुपये तक आ गई, जिसमें एक लाख रुपये ऑफिस खर्च बताया गया। शिकायत के बाद एंटी क्रप्शन टीम ने तहसील में जाल बिछाया और किसान से रिश्वत लेते हुए एआईजी और उनके लिपिक को रंगेहाथ पकड़ लिया था। पुलिस ने दोनों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। अभी दोनों जेल में ही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें