शनिवार को चिलकाना के गांव तिडफवा निवासी विजय अपने भाई डॉ. मनीष व दो अन्य साथियों के साथ बेहट की तरफ जा रहे थे। शाकंभरी रोड पर धर्म जगदीश सिंह महाविद्यालय के सामने घूम पर पहले कार अनियंत्रित होकर लोहे के एंगल से टकराई। उसके बाद सड़क किनारे पेड़ में जा लगी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में विजय, डॉ. मनीष निवासी तिडफवा थाना चिलकाना, जितेंद्र निवासी महमूदपुर तिवाई थाना गागलहेड़ी की मौत हो गई। चौथे मृत व्यक्ति की जेब से रामू हलवाई लिखी पर्ची मिली है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।
जिसने भी देखा हादसा, सिहर उठा
मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। जिसने भी यह हादसा देखा, वह सिहर उठा। कार चकनाचूर हो चुकी थी।
ये भी देखें...
Saharanpur: 'लगता है मौत जवानी में होगी', स्टेटस लगा बी फार्मा के छात्र ने फंदे पर लटककर जान दी