शामली से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन 74022 में दिल्ली के रासायनिक एवं उवर्रक मंत्रालय के कर्मचारी शीशपाल (53) की अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें कांधला सीएचसी पर ले जाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शामली से सुबह साढ़े छह बजे दिल्ली के लिए जा रही पैसेंजर ट्रेन में सवार शीशपाल की अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। अन्य यात्रियों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जीआरपी और परिजनों को जानकारी दी। जीआरपी उन्हें कांधला सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनके पास मिले आई कार्ड से उनकी शीशपाल निवासी शालीमार गार्डन साहिबाबाद जिला गाजियाबाद के रूप में हुई। वे दिल्ली में रासायनिक एवं उर्वरक मंत्रालय में मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर कार्यरत थे। परिजनों ने बताया कि वे किसी काम से शामली आए थे और शनिवार सुबह शामली से घर जा रहे थे। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस प्रथम दृष्टया हार्ट फेल होने से मौत होना मान रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चल सकेगा।