फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: जिपं की बैठक न बुलाने पर घमासान, पूर्व अध्यक्ष को प्रेसवार्ता करने से रोका, हंगामा

Tue, 20 Aug 2024 07:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

आठ माह से बोर्ड बैठक न बुलाए जाने के विरोध में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में 12 सदस्यों ने कार्यालय में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
बोर्ड बैठक न बुलाने पर विरोध जताते पूर्व जिपं अध्यक्ष और सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत में पिछले आठ माह से बोर्ड की बैठक नहीं बुलाए जाने और प्रेस वार्ता नहीं करने से गुस्साए 12 सदस्यों और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने अपर मुख्य अधिकारी के कार्यालय का घेराव किया। काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत की वर्ष 2024-25 की वार्षिक कार्य योजना को साजिश के तहत बदलने की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय से दूसरी जगह वार्षिक कार्ययोजना का रिकार्ड ले जाया गया।                                                                                          
विज्ञापन

मंगलवार को जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान के नेतृत्व में 12 सदस्य जिला पंचायत कार्यालय में मीडिया से रूबरू होने के लिए पहुंचे। इसका समय सुबह 11 बजे रखा गया था। मगर जिला पंचायत प्रशासन ने कहा कि जिला पंचायत कार्यालय में मीडिया से बातचीत पर प्रतिबंध है। बिना अनुमति यहां पर प्रेस वार्ता नहीं की जा सकती। इससे नाराज जिला पंचायत के 12 सदस्य, पूर्व अध्यक्ष मनीष ने अपर मुख्य अधिकारी नईम अख्तर का घेराव किया। सदस्यों ने कहा कि वे जनता की ओर से चुने गए हैं। उन्हें कार्यालय में आने से रोका जा रहा है। आठ माह से आखिर बोर्ड बैठक क्यों नहीं बुलाई जा रही है। मनीष ने कहा कि यदि जिला पंचायत की वार्षिक कार्ययोजना बदली गई तो मामले को हाईकोर्ट में ले जाया जाएगा। दोषी जिला पंचायत के अधिकारियों- कर्मचारियों और अन्य नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
 

घेराव करने वालों में ये रहे शामिल
वार्ड आठ की सदस्या बबली देवी, वार्ड दस की सदस्य राकेश, नफीसा, डॉली, शर्मिष्ठा, सुमन, फरजाना , नीरज सैनी , अनिल कश्यप, सीमा मलिक, विनोद चौहान, अंजीम टपराना आदि।
 

सीडीओ से मिले सदस्य
इसके बाद जिला पंचायत सदस्य सीडीओ से मिले और जल्द से जल्द बैठक कराने की मांग की। कहा कि बैठक नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सीडीओ ने कहा कि बोर्ड बैठक बुलाने का अधिकार जिला पंचायत अध्यक्ष को है। अगर अध्यक्ष बोर्ड बैठक नहीं बुला रही हैं, तो नियमानुसार बैठक बुलाकर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
 
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर बुलाएंगे बैठक : मुध गुर्जर
जरूरत पड़ने पर जिला पंचायत बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी। मनीष चौहान समेत 12 सदस्यों ने जिला पंचायत कार्यालय में मीडिया से वार्ता करने के लिए अनुमति नहीं ली थी। जिला पंचायत की वार्षिक कार्ययोजना के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं जाएगी। नियमानुसार संचालन किया जाएगा।
- मधु गुर्जर, अध्यक्ष जिला पंचायत शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें