फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: कैटरिंग संचालक का शव चौकी के पास मिला, पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Mon, 05 May 2025 12:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

पानीपत के रास्ते से कैराना आ रहे दो सगे भाइयों के साथ पुलिस ने मारपीट कर दी। आरोप है कि रास्ते में पुलिस ने एक भाई को हिरासत में ले लिया अगले दिन उसका शव मिला। 
विज्ञापन
पुलिस चैक पोस्ट पानीपत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कैराना थानाक्षेत्र में रविवार की शाम कांधला निवासी दो सगे भाई कुरुक्षेत्र से पानीपत के रास्ते कैराना आ रहे थे। आरोप है कि हरियाणा पुलिस के तीन कांस्टेबल ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की।

विज्ञापन


कैटरिंग संचालक एक भाई विजय को हिरासत में ले लिया। सोमवार को सुबह विजय का शव सनौली पुलिस चोकी के पास यमुना पुल के नीचे मिला। परिजनों ने सनौली चौकी के तीन पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई की मांग की है।

कांधला के शेखजादगान निवासी अजय और विजय दो भाई शादी में कैटरिंग का काम करते थे। रविवार शाम दोनों भाई कुरुक्षेत्र से कांधला आ रहे थे। पानीपत से दोनों भाई टेंपो में बैठ गए। अजय ने बताया कि सनौली क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास दोनों टेंपो में सवार थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 5 मई को आपके शहर में क्या हुआ

हरियाणा के सनौली थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर सनौली थाने के एक पुलिस कांस्टेबल ने उनको टेंपो से उतार कर मारपीट की। बाद में टेंपो जैसे ही यमुना पुल पर सनौली पुलिस से नाके पर पहुंचा तो सनौली थाने के तीन कांस्टेबलों में उसे और उसके भाई को टेंपो से नीचे उतार लिया तथा दोनों के साथ मारपीट की।

अजय ने बताया कि उसे सनौली पुलिस चौकी पर बंद कर दिया जबकि उसे भाई विजय मौके से भाग गया। अजय ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उससे 15 हजार रुपये छीन लिए। पुलिसकर्मियों ने फोन करके उसके पिता अजब सिंह को भी बुला लिया तथा उससे भी रुपये लिए। जब उसने पुलिसकर्मियों से अपने भाई विजय के बारे में पूछा तो पुलिस ने बताया कि वह भाग गया। पूरी रात विजय का पता नहीं चला।

वहीं सोमवार सुबह सनौली पुलिस चौकी के पास यमुना पुल से नीचे विजय का शव मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा हरियाणा पुलिस पर आरोप लगाया कि विजय को पुल से नीचे धक्का देकर मार दिया। तीन पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सनौली पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए कांधला के लोगों ने पानीपत खटीमा हाईवे पर सनौली पुलिस चौकी के पास जाम लगा दिया। आरोप था कि आरोपी पुलिसकर्मियों पर तुरंत मामला दर्ज होना चाहिए। वरना वह अधिकारियों के कार्यालय पर भी धरना देने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें