फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: हाईवे पर खाई में उतरी बस, आपस में टकराई कारें, महिलाओं और बच्चों समेत 23 घायल; मची चीखपुकार

Wed, 15 Apr 2026 07:12 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

मेरठ करनाल हाईवे पर श्रमिकों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। श्रमिक परिवारों के 20 लोग घायल हो गए। वहीं दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तीन वाहन भिड़ने से दो पशु व्यापारी समेत तीन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
खाई में उतरी बस और बाहर उतरकर बैठे यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल के निकट बस खाई में उतरने से महिला व बच्चों समेत 20 से अधिक श्रमिक घायल हो गए। उधर, आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बाइक सवार को बचाते समय तीन वाहन आपस में भिड़ने से पिकअप सवार दो पशु व्यापारी व चालक घायल हो गए।
विज्ञापन

 

जिला लखीमपुर, पीलीभीत और बरेली से डबलडेकर बस मंगलवार रात को करीब 75 श्रमिकों को लेकर शामली होते हुए जालंधर जा रही थी। श्रमिकों को वहां पर सड़क निर्माण कार्य के लिए ले जाया जा रहा था। बस में श्रमिकों के परिवार की महिलाएं व बच्चे भी सवार थे। 
 

बुधवार सुबह करीब पांच बजे बस शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव काबड़ौत पुल के निकट पहुंची तो अचानक संतुलन बिगड़ गया और बस खाई में उतर गई और पलटने से बची। बस में सवार श्रमिकों व उनके परिवारों में चीख पुकार मच गई। सीटों से उछलकर इधर-उधर गिरने से महिला व बच्चों समेत 20 से अधिक श्रमिक घायल हुए। 
 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में रमेश व पिंकी निवासी लखीमपुर खीरी को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। इसके अलावा बाला निवासी गोकुलनाथ, विकास बहेड़ी, चीनू, प्रीति, भोलू, सतीश व सुमन निवासी पीलीभीत समेत 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने उपचार के बाद दूसरे वाहनों से श्रमिकों को भेजा। इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। 
 

दूसरा हादसा बुधवार दोपहर आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर निजी अस्पताल के निकट कट पर हुआ। पशु व्यापारी मुशर्रफ व जाहिद निवासी खेड़ा अफगान पारसी पैठ से दो पशु खरीदकर पिकअप से सहारनपुर ले जा रहे थे। पिकअप को इखलाक निवासी गांव नादा जिला सहारनपुर चला रहा था। उनसे आगे चल रही कार में सवार जुबेर खान निरासी भूड़ माजरा यमुना नगर दिल्ली से देहरादून जा रहे थे। 
 
विज्ञापन

जब वे कट पर पहुंचे तो उसकी कार के सामने अचानक बाइक आ गई। बाइक को बचाते समय कार ने अचानक ब्रेक लगाए तो पीछे से पिकअप की टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आई दूसरी कार पिकअप से भिड़ गई। इस कार में कृष्ण मुरारी व भोला यादव बिहार से सहारनपुर की तरफ जा रहे थे। हादसे में मुशर्रफ, जाहिद व चालक इखलाक गंभीर घायल हुए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई।

ये भी देखें...
मुकुल हत्याकांड: चाची से अफेयर का था शक, चाचा मनजीत ने सीने में उतार दी गोली, लाश के साथ किया ये काम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें