फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: मुठभेड़ में मारे गए इनामी 50 हजार के इनामी समयदीन का बहनोई गिरफ्तार, तेलंगाना में चोरी किया माल बरामद

Thu, 18 Dec 2025 05:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए इनामी बदमाश समयदीन के बहनोई उस्मान को गिरफ्तार किया है। उसके घर से तेलंगाना में व्यापारी के घर से चोरी किए गए 3 लाख रुपये नकद और 265 ग्राम सोने के जेवर बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कांधला थाना पुलिस ने दस दिन पहले मुठभेड़ में मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी अंतर्राज्यीय हिस्ट्रीशीटर बदमाश समयदीन उर्फ सामा के बहनोई उस्मान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से बड़ी मात्रा में नकदी और सोने के जेवर बरामद किए हैं।

विज्ञापन


तेलंगाना में हुई थी बड़ी चोरी
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि समयदीन उर्फ सामा ने पांच दिसंबर को तेलंगाना के जनपद नागरकुर्नूल के थाना कलवाकुर्ती क्षेत्र में एक व्यापारी के घर चोरी की थी। इस मामले में वहां मुकदमा दर्ज है। चोरी के बाद समयदीन ने लूटा गया माल अपने बहनोई उस्मान को सुरक्षित रखने के लिए दे दिया था।

यह भी पढ़ें: Meerut: किसानों की लड़ाई लड़ रहे डेढ़ फीट के मोहसिन, कई आंदोलनों में ले चुके हैं हिस्सा

विज्ञापन
Trending Videos

घर से मिले नकद और सोने के जेवर
कांधला पुलिस ने चेकिंग के दौरान उस्मान निवासी मोहल्ला नई बस्ती, मुस्तफाबाद कांधला को गिरफ्तार किया। उसके घर से 3,02,400 रुपये नकद और 265 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए गए, जो तेलंगाना चोरी से जुड़े हैं।

कैसे पहुंचा पुलिस आरोपी तक
एसपी के अनुसार, आरोपी उस्मान ने पूछताछ में बताया कि आठ दिसंबर को समयदीन ने उसे दिल्ली से करनाल बॉर्डर के पास बिडौली बुलाया था। वहीं समयदीन ने उसे रुपये और जेवर सौंपते हुए कहा था कि वह एक और वारदात करने जा रहा है और बाद में यह माल वापस ले लेगा। उसी रात समयदीन पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

29 मुकद का था हिस्ट्रीशीटर
एसपी ने बताया कि समयदीन उर्फ सामा के खिलाफ शामली, सहारनपुर, कर्नाटक, तेलंगाना और राजस्थान के जयपुर में डकैती, लूट और चोरी के कुल 29 मुकदमे दर्ज थे। वह अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय अपराधी था।
विज्ञापन

ये बरामद हुए जेवर
दो बड़े कंगन, दो छोटे कंगन, एक अंगूठी, एक स्प्रिंगनुमा अंगूठी, एक जोड़ी झुमके, एक मंगलसूत्र का लॉकेट, एक हार मय लॉकेट, एक हार मय सफेद मोती, एक गले की चेन, एक मांग टीका, दो इंच लंबाई की एक लड़ी मय हुक, दो मोती लंबाई लगभग 2 इंच), मोती का एक हार, मंगलसूत्र काले मोती व सफेद रंग के लॉकेट सहित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें