फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरा हत्याकांड: पोस्टमार्टम में ताहिरा के सिर में फंसी मिली गोली, गांव में गम और गुस्से का माहौल

Thu, 18 Dec 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

पत्नी व दो बेटियों के शवों का पोस्टमार्टम परिजनाें ने चिकित्सकों के पैनल से कराने की मांग की
विज्ञापन
शामली में पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका ताहिरा के परिजन। संवाद - फोटो : जामों-भादर मार्ग पर विस्फोट के बाद पड़ा सिलिंडर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कांधला के गढ़ी दौलत में पत्नी व दो बेटियों के शवों का पोस्टमार्टम परिजनाें ने चिकित्सकों के पैनल से कराने की मांग की। बाद में वीडियोग्राफी की निगरानी में तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर बुधवार को ताहिरा के परिजनों ने पोस्टमार्टम को चिकित्सकों के पैनल से कराने की मांग पुलिस से की। इस दौरान वहां पर कुछ देर के लिए गहमा गहमी का माहौल बन गया। बाद में पुलिस ने परिजनों को समझाया कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके बाद परिजन शांत हुए। पोस्टमार्टम के दौरान ताहिरा के सिर में गोली फंसी हुई मिली। आफरीन के सिर में गोली आर-पार होना पाया गया, जबकि सहरीन की गला दबाने से मौत होना आया है।

घटना के खुलासे में फारुख के पिता की अहम भूमिका, आरोपी ने पिता को चुप रहने की दी थी धमकी 
गांव गढ़ी दौलत निवासी आरोपी फारुख के पिता दाऊद अपनी पुत्रवधू व दो पौत्रियों के लापता होने के कारण काफी परेशान चल रहे थे। वह बार-बार फारुख से तीनों के बारे में पूछ रहे थे। दाऊद के शक व सख्ती के चलते ही मामले का एक सप्ताह बाद खुलासा हो सका, अन्यथा फारुख ने हत्याकांड को बहुत चालाकी से अंजाम दिया था।

फारुख ने अपने पिता को पहले मायके में तीनों का जाना बताया। वहां पता किया तो मायके वालों ने बताया कि वे तीनों यहां नहीं आए। इसके बाद फारुख लिलौन गांव में किराये पर कमरा लेकर वहां रखने की बात कहता रहा। दाऊद ने पुत्रवधू व पौत्रियों से बात कराने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। जिद करने पर फारुख अपने पिता को लिलौन ले गया, लेकिन वहां जिस मकान पर ले गया, वहां ताला लगा हुआ मिला।
विज्ञापन

उस समय बताया कि उसकी पत्नी दोनों बेटियों के साथ कहीं गई होगी, लेकिन फारुख की बातों से वह संतुष्ट नहीं हुआ। दाउद से सख्ती की तो फारुख ने अपने पिता को चेतावनी दी कि वह इस मामले में चुप हो जाए, अन्यथा उसे भी वहीं भेज देगा, जहां उन तीनों को भेजा है। इसके बाद दाऊद ने ताहिरा के पिता को जानकारी देकर गांव में आने का कहा। इसके बाद दाउद ने ग्राम प्रधानपति राशिद जंग के साथ थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी।

मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग, गांव में गम के साथ गुस्से का माहौल
पति द्वारा पत्नी व दो पुत्रियों की हत्या के मामले में मृतका के परिजनों के साथ ग्रामीणों में गम व गुस्सा है। ग्रामीण फारूख के द्वारा किए गए जघन्य हत्याकांड को लेकर हैरत में हैं। गांव की गली मोहल्ले में ग्रामीण इस घटना पर चर्चा करते हुए नजर आए तथा सुबह के समय घटनास्थल पर भी पहुंचे। मृतक ताहिरा के पिता आमिर व अन्य परिजनों ने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने तथा हत्यारे का फांसी की सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें