फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, बीकॉम के छात्र की मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था; घर में मची चीख-पुकार

Wed, 03 Jun 2026 07:01 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली के गांव हिरनवाड़ा निवासी अभिषेक मुजफ्फरनगर से मां की दवाई लेकर लौट रहा था। लालूखेड़ी के उपरिगामी पुल के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर उस पर चढ़ गई। अभिषेक की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबरी थानाक्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे पर लालूखेड़ी बॉर्डर के निकट डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार गांव हिरनवाड़ा निवासी अभिषेक (19) की मौत हो गई। वह बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था और दो बहनों का इकलौता भाई था। वह मुजफ्फरनगर से अपनी मां की दवा लेकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

गांव हिरनवाड़ा निवासी अभिषेक पुत्र पवन सिंह बुधवार सुबह घर से दवा लेने के लिए बाइक से मुजफ्फरनगर गया था। मुजफ्फरनगर से दवा लेकर वह घर लौट रहा था। दोपहर करीब 12 बजे वह लालूखेड़ी का उपरिगामी पुल पार कर थोड़ा आगे बाबरी थानाक्षेत्र में पहुंचा तो अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर उस पर चढ़ गई। वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। 
 

आसपास के लोग अभिषेक को उपचार के लिए शामली जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद वे शव को घर ले गए और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
 

पढ़ाई में होनहार था अभिषेक
अभिषेक दो बहनों का इकलौता और सबसे बड़ा भाई था। वह अविवाहित था और पढ़ाई में काफी होनहार था। वह शामली के एक कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था। हादसे में उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा और गांव में शोक छाया हुआ है। ग्रामीण पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने में लगे रहे।

 
विज्ञापन

हाईवे पर अनियंत्रित होकर गिरी बुलेट, मासूम बच्चे समेत चार घायल
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव जसाला के निकट बुधवार को बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दंपती, दो वर्षीय मासूम बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। नोएडा के सेक्टर-12 निवासी आबिद अपनी पत्नी जहीरुल, दो वर्षीय पुत्र अली और रिश्तेदार मोहम्मद राणा के साथ बुलेट बाइक से देहरादून घूमने जा रहे थे। थानाक्षेत्र के गांव जसाला के निकट दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
हादसे में बाइक पर सवार सभी चारों लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें