शामली जनपद के बनत में हुए अंकुश हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस की वांछित आरोपी आकाश और उसके दोस्त रविकांत से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, दो खोखा कारतूस और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।