अंकित बालियान के दो हत्यारोपियों मोहित और सुमित को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। अखिलेश यादव के बयान के बारे में पिता सतबीर फौजी ने कहा कि शामली पुलिस ने सही एनकाउंटर किया है, मारे गए बदमाशों की पहचान उन्होंने खुद मौके पर जाकर की थी।
विज्ञापन
1 of 6
अंकित बालियान के पिता सतबीर फौजी।
- फोटो : अमर उजाला
अंकित बालियान के पिता सतबीर फौजी ने कहा कि पुलिस ने सही बदमाशों का एनकाउंटर किया है, वह उससे संतुष्ट हैं। वहीं अंकित की पत्नी सीमा ने कहा कि जब तक सभी आरोपी नहीं मारे जाते, चैन नहीं मिलेगा। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा कि जब उनके पति पर सरेआम 20 गोलियां चलाई जा सकती हैं, उनके साथ भी वारदात हो सकती है।
विज्ञापन
2 of 6
अंकित बालियान की पत्नी सीमा।
- फोटो : अमर उजाला
एनकाउंटर में मारे गए आरोपियों पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सवाल उठाने के संबंध में सतबीर फौजी ने कहा कि चाहे अखिलेश सवाल उठाएं या कोई और, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैंने मारे गए दोनों शूटरों की खुद पहचान की है। मैं किसी के बहकावे में आने वाला नहीं हूं।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने सही कार्रवाई की है और आगे भी सही कार्रवाई करेगी। उन्होंने शामली के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि एसपी ने उन्हें पूरी तरह संतुष्ट किया है।
4 of 6
अंकित बालियान
- फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी बोलीं- जब निर्दोष पर 20 राउंड फायर हो सकते हैं तो कुछ भी संभव
अंकित की पत्नी सीमा ने हत्याकांड को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब तक इस पूरे गिरोह से जुड़े लोगों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक समस्या बनी रहेगी। परिवार के साथ-साथ समाज और पुलिस पर भी दबाव रहेगा।
विज्ञापन
5 of 6
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुठभेड़ में कुछ आरोपियों को मार गिराया है, लेकिन सवाल यह है कि ऐसी घटनाएं आखिर कब तक होती रहेंगी। यदि अपराधियों को जेल भेजने के बाद वे जमानत पर बाहर आकर फिर अपराध करने लगें तो इसका समाधान क्या है। उन्होंने जेल के अंदर से अपराध की कथित साजिशों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जेल में बंद अपराधी बाहर हत्या की प्लानिंग कैसे कर लेते हैं।
कहा कि वह अपने पति के लिए न्याय की लड़ाई तब तक लड़ेंगी, जब तक उनमें सांस है। मामले से जुड़ा एक-एक व्यक्ति जब तक बाहर घूम रहा है, उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। कहा कि जब एक राह चलते निर्दोष व्यक्ति पर 20 राउंड फायर किए जा सकते हैं तो उनके साथ भी कुछ होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।