फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित हत्याकांड: सोनीपत-पानीपत बॉर्डर का प्लान हुआ फेल, फिर 30 दिन रेकी और कत्ल; गायक के कत्ल में नया ट्वस्टि

Wed, 02 Sep 2026 04:10 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की की पटकथा दिसंबर 2025 में भी रची गई थी। एसपी एनपी सिंह के अनुसार करीब छह माह पहले कनाड़ा में बैठे चिराग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कॉल कर अंकित को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
1 of 16
Ankit Baliyan Murder - फोटो : Ankit Baliyan Murder
यूपी के शामली में गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। हरियाणा के सोनीपत-पानीपत बॉर्डर पर गायक अंकित बालियान की हत्या की प्लानिंग की गई थी। गिरोह के सदस्यों ने करीब 30 दिन तक रेकी भी की। छह माह से अंकित का सोनीपत और रोहतक जाना कम होने के कारण शूटरों ने प्लान बदल दिया। इसके बाद शामली में हत्या करने की योजना बनाई।

एसपी एनपी सिंह के अनुसार जांच में सामने आया कि करनाल जेल में बंद पंपू गिरोह के सरगना राकेश और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सोनीपत के मोई गिरोह के रोहित के कहने पर अंकित की हत्या की साजिश का प्लान तैयार किया गया था।
विज्ञापन

2 of 16
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोगी गैंग के सरगना राहुल उर्फ भोलू और कनाडा में बैठे गिरोह के चिराग व मोंटी के संपर्क में रहने वाले शूटरों को हत्या का टारगेट दिया गया। पहले गांव के पास हत्या करने की प्लानिंग थी, लेकिन फिर जगह बदली और अंत में जिम के बाहर वारदात को अंजाम देने का स्थान तय किया गया।

 
विज्ञापन

3 of 16
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब अंकित के नाम से गाना बनाएगा भूपेंद्र
पूर्व में सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अंकित हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा करने वाले सिंगर भूपेंद्र ढींगरा ने एक और वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उसने कहा कि उसका अंकित हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है। उसने कहा कि अब वह भाई अंकित के नाम से गाना बनाएगा।
 

4 of 16
यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आठ माह पहले चिराग ने कनाडा से दी थी धमकी
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की की पटकथा दिसंबर 2025 में भी रची गई थी। एसपी एनपी सिंह के अनुसार करीब छह माह पहले कनाड़ा में बैठे चिराग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कॉल कर अंकित को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद भोलू शाहपुरिया के कहने पर दिसंबर 2025 में अंकित की हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए सोनीपत में तीन शूटर पहुंचे थे, लेकिन उस समय एसटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
 
विज्ञापन

5 of 16
मौके पर पड़ा खोखा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस जांच में सामने आया है कि गोगी गिरोह से जुड़े भोलू शाहपुरिया के भतीजे चिराग ने करीब आठ माह पहले अंकित को धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि यह धमकी अंकित के उस भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान नामक गाने को लेकर दी गई थी। गिरोह को शक था कि अंकित ने टिल्लू गैंग के साथ मिलकर गोगी की हत्या पर यह गाना गाया है। 

 
विज्ञापन

6 of 16
शामली में शव रखकर जाम के दौरान लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चिराग ने फोन पर अंकित से कहा था कि गाना बनाकर गोगी भाई की बेइज्जती की गई है और इसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ेगी। उस समय अंकित की ओर से सोनीपत पुलिस को मामले की शिकायत भी दी गई थी।
विज्ञापन

7 of 16
सीसीटीवी में कैद हत्या करते हमलवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, 25 दिसंबर 2025 में अंकित की हत्या के इरादे से गोगी और टिल्लू ताजपुरिया गिरोह से जुड़े तीन शूटर सोनीपत के सेक्टर-14 पहुंचे थे। एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में शूटरों ने अंकित की हत्या की योजना के संबंध में जानकारी दी थी।
 

8 of 16
शामली में हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या वाले दिन भी मिली थी धमकी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या वाले दिन अंकित को फोन कर धमकी दी गई थी। पुलिस अब इस कॉल की भी जांच कर रही है। कॉल किस नंबर से की गई, इसके पीछे कौन था और हत्या से इसका क्या संबंध था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

9 of 16
शामली में हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार में लगाया था जीपीएस
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार सोनीपत के शार्प शूटर मोहित और सुमित 20 अगस्त को अंकित की रेकी करने के लिए उसके जिम के बाहर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अंकित की कार में जीपीएस लगाने की कोशिश की थी। हालांकि, जीपीएस सक्रिय नहीं हो सका। इसके बाद शूटर उसे कार में लगाकर छोड़ गए। पुलिस ने बाद में इस जीपीएस को कब्जे में ले लिया था।

 

10 of 16
जाम लगा रहे लोगों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
15 फरवरी 2023 को रिलीज हुआ था गाना
एसपी ने बताया कि सोनीपत के गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी की 24 सितंबर 2021 को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या कर दी गई थी। वकीलों के वेश में आए हमलावरों ने गोगी पर गोलियां बरसाई थीं। जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर भी मारे गए थे। इसके करीब डेढ़ साल बाद 15 फरवरी 2023 को भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान गाना रिलीज हुआ था। यह गाना बाद में अंकित की पहचान का हिस्सा बन गया।

11 of 16
जाम के दौरान पहुंचे एमएलसी वीरेंद्र और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोगी और टिल्लू गैंग की दुश्मनी की भेंट चढ़ गया अंकित
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के पीछे गोगी गैंग से जुड़े राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश की कड़ी सामने आई है। एसपी एनपी सिंह के अनुसार जांच में सामने आया कि गोगी गैंग के सरगना जितेंद्र उर्फ गोगी की दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अंकित ने करीब 50 हजार रुपये खर्च कर भरी कोर्ट में गोली मारेंगे नाम से गाना तैयार कराया था। बाद में यह गाना सोनीपत निवासी राहुल पुरी ने खरीद लिया था। 

 

12 of 16
अंकित हत्याकांड के बाद जाम लगाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाने को लेकर गोगी गैंग से जुड़े लोगों में अंकित के प्रति नाराजगी बढ़ गई थी। बताया कि टिल्लू ताजपुरिया गैंग और गोगी गैंग के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर रंजिश चली आ रही थी। गोगी गैंग के लोगों को शक था कि गोगी की हत्या के बाद अंकित ने टिल्लू गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर यह गाना तैयार कराया है। इसी वजह से अंकित को टिल्लू गैंग का करीबी मान लिया गया।

 

13 of 16
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाने को लेकर विवाद बढ़ने के बाद अंकित ने सफाई देते हुए कहा था कि उसने किसी व्यक्ति या गैंग को निशाना बनाकर गाना नहीं बनाया था। उसने विवाद खत्म करने के लिए माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद पुलिस के अनुसार रंजिश खत्म नहीं हुई और अंकित की हत्या की साजिश आगे बढ़ती रही।

 

14 of 16
सीसीटीवी में कैद हत्या से पूर्व जिम से निकलते हुए अंकित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोगी गैंग : वर्चस्व और गैंगवार के लिए रहा चर्चित
गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी के नाम से बने गिरोह का प्रभाव दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कई हिस्सों में बताया जाता रहा है। गैंग का नाम हत्या, रंगदारी, हथियारों और आपसी गैंगवार से जुड़े मामलों में सामने आता रहा।
 

15 of 16
सीसीटीवी में कैद अंकित की हत्या के बाद भागते हमलावर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टिल्लू गैंग : दिल्ली-एनसीआर में गैंगवार का बड़ा नाम
टिल्लू ताजपुरिया गैंग का नाम भी दिल्ली-एनसीआर की आपराधिक दुनिया में लंबे समय से चर्चा में रहा है। इस गिरोह का नाम हत्या, रंगदारी और वर्चस्व की लड़ाई से जुड़े मामलों में सामने आता रहा। गोगी गैंग के साथ इसकी पुरानी दुश्मनी रही, जिसके चलते दोनों गुटों से जुड़े बदमाशों के बीच कई बार टकराव हुआ।
विज्ञापन

16 of 16
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला
26 अगस्त को बंतीखेड़ा गांव 
निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की शामली में नाला पटरी स्थित जिम से बाहर निकलते समय शार्प शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद सोनीपत के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गोगी गिरोह के भोलू शाहपुरिया के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी। पुलिस ने 31 अगस्त को गोगी गैंग के पचास हजार के इनामी सोनीपत के मोहित और सुमित को मुठभेड़ में मार गिराया। जांच में सामने आया था कि भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान गाने की रंजिश में गोगी गैंग के भोलू और कनाड़ा में बैठे गिरोह के सदस्य चिराग और मोंटी ने अंकित की हत्या कराई थी। इसके लिए शूटरों को सुपारी दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें