फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: जीएसटी अफसर बनकर पानीपत की धागा फैक्ट्री के मुनीम से 29 लाख लूटे, 'भारत सरकार' लिखी कार में थे बदमाश

Tue, 03 Jun 2025 09:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

पानीपत के बड़े धागा व्यापारी का मुनीम सुखनाम मेरठ से पेमेंट लेकर लौट रहा था। सिंभालका बाईपास पर उसकी कार को बदमाशों की कार ने ओवरटेक कर लिया और रुपयों से भरा बैग लूट लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
लूट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत की नूरवाला की धागा फैक्ट्री के मुनीम सुखनाम से वैगनआर कार सवार दो बदमाशों ने खुद को जीएसटी अधिकारी बताकर चेकिंग के नाम पर 29 लाख रुपये लूट लिए। मुनीम मेरठ से बकाया वसूली करने के बाद कार में सवार होकर वापस पानीपत लौट रहा था। सूचना पाते ही एसपी और एएसपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन

 

पानीपत नूहवाला के रहने वाले सुखनाम पुत्र दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पानीपत की धागा फैक्ट्री में मुनीम है। मंगलवार शाम मेरठ से बकाया रुपये लेकर चालक अनिल के साथ कार में सवार होकर पानीपत के लिए जा रहा था। जैसे ही कार पानीपत-खटीमा हाईवे पर सिंभालका बाईपास के पास पहुंची तो वैगनआर कार ने ओवरटेक करके कार रुका ली। 

यह भी देखें...
Meerut: शाहिद अखलाक की मीट फैक्टरी पर छापा, पशुओं के रिकॉर्ड में हेरफेर, इस हाल में मिले कैमरे  
 

कार में से दो लोग उतरे और खुद को जीएसटी विभाग के अधिकारी बताकर चेकिंग करने लगे। कार पर भारत सरकार लिखा हुआ था। बदमाशों ने रुपयों से भरा थैला छीन लिया। कहा कि किला थाना आ जाना, जीएसटी की चोरी तुम लोग कर रहे हो। इसके बाद बदमाश कार में सवार होकर मेरठ की तरफ भाग गए। कार में अन्य कई बदमाशों के होने की बात भी मुनीम ने बताई।
 
विज्ञापन

मामले की सूचना पाते ही एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार, सीओ अमरदीप मौर्य मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी हासिल की। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि मुनीम ने लूट की जानकारी दी है। मामले की जांच की जा रही है। एसओजी के अलावा सर्विलांस सेल को भी खुलासे के लिए लगाया गया है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें