फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर हादसे में मां-बेटियों की मौत: 17 सेकेंड की CCTV फुटेज आई सामने, मंजर देख बेसुध हुआ साजिद

Thu, 19 Nov 2026 11:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के कैड़ी गांव में बुधवार देर रात मकान में आग लगने के बाद सिलिंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में मां और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई, जबकि पिता और दो बेटे सुरक्षित बच निकले। 17 सेकेंड की CCTV फुटेज में विस्फोट कैद हुआ है। एसपी ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सिलिंडर फटने से हादसा, मां-बेटी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के कैड़ी गांव में बुधवार देर रात एक मकान में लगी आग और गैस सिलिंडर में हुए विस्फोट ने एक परिवार को उजाड़ दिया। हादसे में मां और उनकी दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की चपेट में आने से मकान की छत भी गिर गई, जिसके नीचे तीनों दब गईं। वहीं, दूसरे कमरे में सो रहे पिता और उनके दो बेटे शोर सुनकर किसी तरह बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई।

विज्ञापन


पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने के बाद मलबे से तीनों के शव निकाले। हादसे की 17 सेकेंड की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें आग लगने के बाद सिलिंडर में जोरदार विस्फोट होता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

सोते समय कमरे में लगी आग, बाहर निकलने का नहीं मिला मौका
कैड़ी गांव निवासी साजिद मोतियों की माला बनाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बुधवार रात करीब दस बजे वह अपने दोनों बेटों रेहान और अशरफ के साथ एक कमरे में सो रहे थे। उनकी पत्नी शाहिदा (32) और दोनों बेटियां अदन व माहिरा दूसरे कमरे में सोई हुई थीं।

इसी दौरान अचानक शाहिदा और उनकी बेटियों के कमरे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। दूसरे कमरे में सो रहे साजिद और उनके दोनों बेटे भी आवाज सुनकर किसी तरह बाहर निकल आए। इस तरह पिता और दोनों बेटों की जान बच गई, लेकिन शाहिदा और उनकी बेटियां आग की चपेट में आ गईं।

Trending Videos

छत गिरने के बाद सिलिंडर में हुआ जोरदार विस्फोट
आग तेजी से फैलने के दौरान मकान की छत गिर गई। इसी बीच कमरे में रखे गैस सिलिंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इसके बाद मलबा हटाकर शाहिदा और उनकी दोनों बेटियों अदन व माहिरा के शव बाहर निकाले गए। हादसे में तीन लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलने पर एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मकान का निरीक्षण किया और परिजनों से हादसे के बारे में जानकारी ली। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

हादसा - फोटो : अमर उजाला
17 सेकेंड की CCTV फुटेज में कैद हुआ सिलिंडर विस्फोट
कैड़ी गांव में हुए हादसे की भयावहता पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सामने आई 17 सेकेंड की फुटेज में पहले मकान में आग लगती दिखाई देती है। इसके कुछ ही देर बाद अचानक गैस सिलिंडर में जोरदार विस्फोट होता है। धमाके के बाद आसपास अफरा-तफरी मच जाती है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि सिलिंडर में विस्फोट नहीं होता तो शायद तीनों की जान बच सकती थी। फुटेज सामने आने के बाद हादसे की भयावहता को लेकर गांव में चर्चा हो रही है।

एक घंटे से अधिक समय तक आग बुझाने में जुटे रहे लोग
परिवार की मुनीसा ने बताया कि रात में खाना बनाने के बाद शाहिदा सो गई थीं। अचानक शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में एक घंटे से अधिक समय लग गया।

आग बुझने के बाद ही मलबे में दबे तीनों के शव बाहर निकाले जा सके। हादसे के बाद से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

पत्नी और बेटियों को खोकर बेसुध हुआ साजिद
साजिद ने बताया कि शाम के समय गैस सिलिंडर पर खाना बनाया गया था। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि रात में ऐसा हादसा हो जाएगा। अचानक लगी आग और सिलिंडर विस्फोट ने उनका पूरा परिवार उजाड़ दिया।

पत्नी शाहिदा और दोनों बेटियों को खोने के बाद साजिद का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव के लोग भी गमगीन हैं।

पूर्व विधायक राव वारिस ने परिवार को दी सांत्वना
हादसे की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक राव वारिस भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें