शामली। गन्ना मूल्य घोषित हुए बिना जिले की सरशादीलाल समूह की अपर दोआब शुगर मिल का हवन-पूजन के साथ-साथ गन्ना पेराई सत्र शुरू हो गया है। सोमवार को शामली चीनी मिल ने 93 हजार, थानाभवन मिल ने भी अपने नए पेराई सत्र के लिए 30 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेट जारी किया है।
सोमवार को सुबह 11 बजे सरशादीलाल समूह की अपर दोआब शुगर मिल के केन यार्ड में पूजन कराया गया। सरशादीलाल समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक लाला रजत लाल, मिल के प्रबंध निदेशक राहुल लाल, वरिष्ठ अधिशासी निदेशक आरबी खोखर, सहायक प्रबंधक दीपक राणा मौजूद रहे।
रजत लाल, प्रबंध निदेशक राहुल लाल, मिल के वरिष्ठ अधिशासी निदेशक आरबी खोखर, गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया, अतिरिक्त महाप्रबंधक नरेश कुमार, प्रबंधक कर्णपाल सिंह, सहायक प्रबंधक दीपक राणा, गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन वीर सिंह मलिक, जयवीर सिंह मलिक, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन विनोद मलिक, गन्ना परिषद के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह, देशपाल राणा समेत किसानों ने केन यार्ड में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
इस मौके पर मिल में गन्ना लाने वाले बुग्गी, ट्रैक्टर ट्रॉली वाले किसानों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती, शामली गन्ना सहकारी समिति के सचिव मुकेश राठी, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक उपेंद्र कुमार, समिति के पूर्व डायरेक्टर राजीव शास्त्री, डायरेक्टर विनोद कुमार, मनोज मालेंडी, पुष्पेंद्र निर्वाल, सतेंद्र, रविंद्र आदि मौजूूूूद रहे।
शामली सहकारी गन्ना समिति के सचिव मुकेश राठी ने बताया कि सोमवार को शामली चीनी मिल ने गेट, सेंटर का 93 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेट जारी किया है। थानाभवन चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ आगामी 27 अक्तूबर को प्रस्तावित है। थानाभवन मिल ने भी सोमवार को 30 हजार क्विंटल का इंडेट जारी किया।
जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती ने बताया कि शामली चीनी मिल चलाने के लिए गन्ना इकट्ठा किया जा रहा है। गन्ना इकट्ठा होने के बाद मिल को चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मिल को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसान की पर्ची पर यह लिखा जाएगा कि प्रदेश सरकार द्वारा घोषित गन्ने का मूल्य दिया जाएगा।