फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोरदार पंच लगाकर निखिल ने जीता गोल्ड

Mon, 23 Oct 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शामली डिस्ट्रिक किक बाक्सिंग एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों ने प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को सम्मानित किया किया।
विज्ञापन


रविवार को शहर के माजरा रोड स्थित शिवशक्ति वाटिका विवाह मंडप में बाक्सिंग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि मीनू संगल व अरविंद संगल ने किया।

जिसमें जनपद के महाराजा सूरजमल, ओशोदीप पब्लिक स्कूल, सिल्वर बेल्स, दा वैरियर एकेडमी, शामली मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में कविंदर, आर्यन, निखिल प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। रिद्घि वर्धन, अर्जुन, हिमांशु, विनायक, सिद्घि, गुनगुन ने कांस्य पदक जीता। रौनक, रमन, सुखदीप, विनीत, राधा आदि ने पदक जीते। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सचिव गौरव, सतीश, अजय पुंडीर, अश्वनी, हरीश, दीपा, बंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कस्तूरबा की छात्राएं सीखेंगी ताइक्वांडो और बॉक्सिंग
शामली। जनपद में चल रहे चार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही अब आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जाएंगे। छात्राओं को अगले माह से बॉक्सिंग, ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जल्द ही प्रशिक्षकों का चयन शासन के निर्देश पर गठित कमेटी द्वारा किया जाएगा।  

जिला समन्वयक सुभाषचंद्र ने बताया कि जिले में चार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित है। वर्तमान में सभी विद्यालयों में 350 छात्राएं अध्ययनरत हैं।

शासन ने विद्यालय में कक्षा छह से लेकर कक्षा आठ तक की छात्राओं को पढ़ाई के साथ आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। इससे आए दिन छेड़छाड़ की  शिकार छात्राएं अपना बचाव खुद कर सके। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर को प्रशिक्षण शुरू कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। 

उन्होंने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय की परियोजना निदेशक राजकुमारी वर्मा ने छात्राओं को प्रशिक्षित करने के लिए मान्यता प्राप्त प्रशिक्षकों का चयन गठित कमेटी के सहयोग से करने के आदेश दिए हैं। जारी आदेश में बाक्सिंग व ताइक्वांडो के लिए प्राथमिकता के आधार पर महिला प्रशिक्षकों का चयन करने के लिए कहा गया है। 

प्रशिक्षण के लिए प्रति छात्रा 200 रुपये बजट निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण अगले माह से शुरू किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 90
दिन तक जारी रहेगा। महिला प्रशिक्षकों का चयन जल्द ही गठित कमेटी द्वारा किया जाएगा।  

वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि शासन की ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने का आदेश जारी किया गया है। वहीं, इसके अलावा शासन के निर्देशानुसार ही गठित कमेटी द्वारा जल्द ही प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। प्रशिक्षण अगले माह से प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह कमेटी करेगी प्रशिक्षकों का चयन 
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य- अध्यक्ष 
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी- सचिव 
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा- सदस्य 
जिला क्रीड़ा अधिकारी- सदस्य 
जिला व्यायाम शिक्षक- सदस्य 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें