फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहनवाज हत्याकांड: सामने आया चश्मदीद, मैफरीन के बारे में बताई रौंगटे खड़ी कर देने वाली बात, ये बोली मां

Sat, 09 Aug 2025 04:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: सोनीपत निवासी शाहनवाज की हत्या उसकी ही पत्नी मैफरीन ने अपने प्रेमी तसव्वुर व उसके साथियों के साथ मिलकर कर दी। शाहनवाज की मां सरवरी ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की है। 
विज्ञापन
शाहनवाज की फाइल फोटो, हत्या के बाद रोने का नाटक करती मैफरीन और पकड़ा गया उसका प्रेमी तसव्वुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृतक शाहनवाज की मां सरवरी व बहन शबाना अन्य परिजनों के साथ शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे। मृतक की मां ने बताया कि बुधवार को मैफरीन उसके बेटे शाहनवाज को शादी के नाम पर साथ लेकर आयी थी। उसे क्या पता था कि पुत्रवधू ही हत्या करा देगी। मैफरीन अपने साथ 75 हजार रुपये, अपने सोने चांदी के जेवर भी साथ लेकर आई थी। उनको अभास नहीं हुआ कि मैफरीन इतनी चरित्रहीन है। मैफरीन घंटों फोन पर बातें करती थी। 
विज्ञापन

बेटे ने फोन करने की बात अपने पिता शाहनवाज को बताई थी तो मैफरीन ने कई बार अपने बेटे को पीटा था। मां सरवरी व बहन शबाना ने कहा कि वो अल्लाह से दुआ मांगते हैं कि हत्यारी मैफरीन व उसके प्रेमी तसव्वुर तथा उसके साथियों को फांसी की सजा दिलाए। उसका सीधा साधा बेटा छीन लिया।
 

अमरूद विक्रेता बोला, हत्या के समय शांत खड़ी थी मैफरीन
कोतवाली प्रभारी धमेन्द्र सिंह ने बताया कि हत्या के स्थान पर एक युवक ठेली पर अमरूद बेच रहा था, जिसने पूरा मंजर देखा था। अमरूद बेचने वाले ने बताया कि जिस समय हत्यारे शाहनवाज की हत्या कर रहे थे, उस समय मैफरीन शांत खड़ी तमाशा देख रही थी। 
 
विज्ञापन

4 जगह मारे चाकू और कमर में एक गोली मार कर की हत्या
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शाहनवाज की हत्या बेरहमी से की गई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, शाहनवाज पर चाकू से तीन बार वार करके गला काटा गया था। चाकू का चौथा वार शाहनवाज के सीने में पाया गया। जबकि कमर के अंदर से गोली निकाली गई।

पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट किया
शुक्रवार को पुलिस पकडे़ गए तीनों आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची और क्राइम सीन रिक्रिएट कराया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें