फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद प्रदीप के खोने का गम लोगों के चेहरे पर दिखा 

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बनत में शहीद प्रदीप कुमार को हमेशा के लिए खो जाने का गम लोगों के चेहरे पर साफ दिख रहा था। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका वाड़ के पहुंचने पर भीड़ उमड़ पड़ी। 
विज्ञापन

14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले में बनत का जवान प्रदीप कुमार भी शहीद हो गया था। बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यहां पहुंचकर शहीद प्रदीप कुमार को श्रद्धांजलि दीं। शहीद के परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। राहुल गांधी और प्रियंका के आने की खबर बनत में फैलतेे ही शहीद प्रदीप के घर भीड़ उमड़ पड़ी। इतना ही नहीं युवाओं में राहुल गांधी और प्रियंका के फोटो मोबाइल में कैद करने की होड़ सी मची रही। आसपास के घरों की छतों पर महिलाएं और बच्चे भी राहुल और प्रियंका को देखने के लिए काफी देर तक खड़े थे। 
प्रियंका के साथ महिलाओं ने ली सेल्फी
शामली। प्रियंका गांधी वाड्रा शहीद प्रदीप कुुमार के घर से जैसे ही बाहर निकलीं, तो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। महिलाओं ने प्रियंका से बातचीत की। प्रियंका ने भी उनसे बातचीत कर उनका हालचाल पूछा। इस दौरान महिलाओं ने सेल्फी लेने की इच्छा जताई, तो प्रियंका ने उन्हें मना नहीं किया। इसके बाद महिलाओं ने प्रियंका के साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें