शामली में झिंझाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को मेरठ के हर्रा के रहने वाले शादाब नाम के युवक ने फेसबुक पर शिवा नाम की आईडी बनाकर प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक के मुस्लिम होने का पता लगने पर युवती ने बात करने से इनकार किया तो युवक ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे दी।
वहीं, पीड़िता की शिकायत पर झिंझाना थाने में शादाब के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी देने, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।